*मुख्यमंत्री बघेल ने सुकमा जिले को 273.28 करोड़ के 137 विकास कार्याें की दी सौगात*

रिपुदमन सिंह बैस

छिंदगढ़(सुकमा)

*मुख्यमंत्री बघेल ने सुकमा जिले को 273.28 करोड़ के 137 विकास कार्याें की दी सौगात*

आज सुकमा जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रूपये की लागत के 137 विकास कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इनमें 254.10 करोड़ रूपये की लागत के 118 कार्यो का भूमिपूजन और 19.18 करोड़ रूपये के 19 कार्यो का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 257 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, रोजगार नियुक्ति पत्र, आर्थिक सहायता राशि का चेक और सामाग्री का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने 118 कार्यों का भूमिपूजन और 19 कार्यों का लोकार्पण किया साथ ही 81 करोड़ रूपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन व 50 से अधिक स्कूल भवन, नरवा विकास के 7 कार्य, 47 गांवों में एकल ग्राम जल प्रदाय योजना का शिल्यान्यास भी किया