फागु यादव
कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में जिला अस्पताल कोंडागांव सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 23 सितंबर को आयुष्मान भव कार्यक्रम अंतर्गत आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया।आपको बता दे पांच दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त गांव के घर घर तक पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवम कर्मचारियों के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने प्रशिक्षण दिया गया। वहीं इस अवसर पर स्वैच्छिक अंगदान हेतु शपथ भी दिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सिंह ने बताया कि अंगदान हेतु आम समूह में जागरूकता की कमी है जिसे लेकर जन समूह में जिला एवं विकासखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा 6 अंगों का दान किया जा सकता है। अंगदान में शरीर की कोशिकाओं को दान भी किया जा सकता है जिसके फल स्वरुप मृत्यु उपरांत उनके अंगदान से जरूरतमंद व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है।
