फागु यादव
राजीव युवा मितान क्लब कोंडागांव के द्वारा क्षेत्र में लगातार अनेक तरह के कार्यक्रम एवम विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। जिसे लेकर बच्चो सहित क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं राजीव युवा मितान क्लब क्र-8 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 23 सितंबर को गणेश चतुर्थी कार्यक्रम के दौरान बच्चों के समक्ष आरती थाल सजावट प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे बच्चो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब के पत्रकार शामिल हुए। राजीव युवा मितान के अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया की बच्चो को विविध कार्यक्रमों में शामिल कर उनके व्यवहार परिवर्तन सहित उनके मानसिक एवम शारीरिक विकास के लिए लगातार राजीव युवा मितान क्लब प्रयास रत है। उन्होंने बताया की बच्चो के बीच कुर्सी दौड़, रंगोली, मेहंदी तथा आरती थाल सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमे 5 साल से 14 साल तक के बच्चो ने भाग लिया है। आपको बता दे इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य नीरज उईके, अनुज नहरिया, गिरीश जोशी, राजीव गुप्ता एवम फागू यादव, बंकिम साना एवं सिद्धार्थ महाजन व बड़ी संख्या में महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड वासी उपस्थित रहे।
