
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
भानुप्रतापपुर नगरपंचायत की जमीन नीलामी विवाद में पहले ही जगहँसाई हो चुकी है ,उसके बाद भी पहले कार्य करके बाद में निविदा निकालने जैसे खबर लगातार आ रहे है वार्डो में सड़क निर्माण में पुरजोर भ्रष्टाचार किया गया है पहली बारिश में सड़क उखड़ चुके है स्कूल मरम्मत के नाम से कांग्रेस नेताओं द्वारा करोड़ो के बंदरबाट को भी युवा मोर्चा लगातार उठा रहा है ,नगर में अतिक्रमण अपने चरम सिमा को पार किया हुआ है जमीन नीलामी निरस्त होने से बौखलाए कांग्रेसियो द्वारा युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष के नाम से थाने में शिकायत करना कांग्रेस नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाती है जिसका युवा मोर्चा डट कर सामना करने तैयार है सत्ता में आसीन होने का फायदा उठा कर यदि बेवजह युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया तब की स्थिति में भाजयुमो जिला कांकेर भी शांत नही बैठेगी पूर्व में भी कांग्रेस नेताओं के द्वारा दबाव पूर्वक चारामा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष के ऊपर FIR कराया गया था इसी प्रकार का दबाव बनाकर युवा मोर्चा को लगातार डराने धमकाने की कोशिस की गई तब की स्थिति में माननीय न्यायालय का शरण लेकर सभी भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो भी मोर्चा खोलने अपनी तैयारी पूर्ण कर रखी है कांग्रेस राज में नगरपंचायत भानुप्रतापपुर में केवल भ्रष्टाचार दिखाई प्रतीत हो रहा आम नागरिकों को अधिकार दिलाने युवा मोर्चा लामबंद है….
