
भरत भारद्वाज
फरसगांव – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोण्डागाँव कलेक्टर दीपक सोनी व पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा में द्वारा बीती रात नगर क्षेत्र में रात्रीय गस्त किया गया । रात्रीय गस्त के दौरान नेशनल हाइवे पर छोटी बड़ी वाहनो की सघन चेकिंग की गई साथ ही पुलिस के जवानों को सभी वाहनो की चेकिंग करने निर्देश दिए गए ताकि मादक पदार्थ की तस्करी,मवेशियों की तस्करी सहित चोर बदमाशो पर नजर रखी जा सके । जिसके बाद फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी मरीजो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ मरीजो को अस्प्ताल से मिलने वाली सभी सुविधाओ के बारे में चर्चा किया गया । साथ ही उपस्तिथ डॉक्टरों को प्रत्येक भर्ती मरीजों को उचित उपचार के साथ शासन से मिलने वाली सभी योजनाओं की उपलब्ध करवाने निर्देश दिया गया । इस दौरान फरसगांव तहसीलदार भी मौजुद रहे ।
