फागु यादव
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 22 सितंबर को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के संबंध में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वाय.अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोंडागांव और दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर पुलिस के कर्तव्य एवं उनके कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों को मतदान पूर्व और मतदान दिवस तथा मतदान पश्चात क्या करें और क्या नहीं करें इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही चुनाव हेतु चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी भी दी गई है। आपको बता दे इस कार्यशाला में जिले के सभी एसडीओपी / उप पुलिस अधीक्षक और सभी थाना/चौकी/कैंप प्रभारी तथा थाना के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
