फागु यादव
आपको बता दे कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबा NH-30 में गुरुवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमे एक 28 वर्षीय युवक की गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार अनंत सिंह चौहान पिता सुरेंद्र सिंह चौहान उम्र 28 वर्ष जो की कोंडागांव मुख्यालय के सरगीपाल में निवासरत थे। साथ ही वह विगत 3 वर्षों से नगर में संचालित HDFC बैंक में डिप्टी मैनेजर के रूप में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कल वह अपने ऑफिस काम से जगदलपुर गया हुआ वहीं वापस आते वक्त जोबा NH 30 सोभा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया।इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई है। बताया जा रहा है हादसा ट्रक से हुआ था जो मौके से फरार है। जिसकी जांच कोंडागांव कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है। फिलहाल युवक के शव का जिला अस्पताल शव घर में कोंडागांव पुलिस की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
