हर गली, चौक-चौराहे पर विराजे हैं गजानन स्वामी और उनके प्रतिमा को अलग-अलग तरिके से बना कर उनके भक्त बड़े धूमधाम से पंडाल पर विराजे हैं।

 

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

ऐसे ही एक कलाकार है धमतरी जिला के नगरी-सिहावा क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी छत्तीसगढ़ के पहले माइक्रो आर्टिस्ट के रुप में पहचान बनाने वाले कलाकार भानुप्रताप कुंजाम जिसने पेंसिल की नोक पर गणेश जी की प्रतिमा उकेरी है। भानुप्रताप के अनुसार प्रतिमा की ऊँचाई मात्र एक सेमी है और इसे बनाने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगा। देखने वाले लोगो ने कुंजाम के इस प्रतिभा को जम कर तारीफ की हैं