फागु यादव
कोंडागांव जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुनागांव सहित विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में मलेरिया की पीड़ित मरीज पाए गए है। मामले को लेकर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिव्या तिवारी के निर्देशानुसार टीम बनाकर ग्राम बनजुबानी, नेलवाड़, मडागांव, बांसगांव आदि ग्रामों में घर-घर जाकर सेक्टर प्रभारी डॉक्टर सोनम ध्रुव, RMA श्रीमती श्वेता देवांगन एवं सेक्टर सुपरवाइजर भूपेश नायक, दीपक नाग, टिकेश्वर पांडे, यशवंत सोरी, श्रीमती प्रमिला सोरी, श्रीमती लक्ष्मी यादव आदि की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों में मलेरिया की जांच की है। वहीं उनके द्वारा पीड़ित मरीजों को तुरंत दवाई खिलाकर उनका उपचार भी किया गया। साथ ही मलेरिया की रोकथाम हेतु ग्रामीणों को विभिन्न तरह की जानकारियां भी प्रदान की गई है। बताया जा रहा है अक्सर बरसात के दिनों में इन क्षेत्रों में मलेरिया से पीड़ित मरीज पाए जाते हैं जिसकी रोकथाम के लिए मेडिकल टीम को जान जोखिम में डालते हुए घटनास्थल तक पहुंचाना पड़ता है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की सतत प्रयास किया जा रहा है।
