निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन की छत पर विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम के सौजन्य से हुआ शेड का निर्माण –शेड निर्माण से ओपन जिम व अन्य गतिविधियां आसानी से संचालित हो सकेंगी अब प्रेस क्लब में

भरत भारद्वाज

कोण्डागाँव– बीते दिनों कोंडागांव प्रवास के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम विविध संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया सह प्रेस क्लब भवन भी पहुंचे थे। जहां निरीक्षण के दौरान मीडिया कर्मियों की मांग को सहर्ष स्वीकृत करते शेड निर्माण कि स्वीकृति दी थी जिसके बाद प्रतिबद्धता निभाते उन्होंने अपना वादा निभाया, विधानसभा उपाध्यक्ष के सौजन्य से प्रेस क्लब भवन में शेड निर्माण की सौगात पत्रकारों को मिल गई है। ज्ञात हो की प्रेस क्लब भवन में ई लाइब्रेरी व अन्य गतिविधियों के लिए भी योजना बद्ध तरीके से निर्माण कार्य किये जा रहे हैं इसी तारतम्य में केशकाल विधायक संतराम के सौजन्य से निर्मित शेड के बन जाने से अब जल्द ही प्रेस क्लब भवन में व्यायाम शाला व अन्य गतिविधियों का संचालत भी आसनी से किया जा सकेगा।

Express MPCG