यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर फरसगांव पुलिस ने की चालानी कार्यवाही,वसूले 3000 रुपये

भरत भारद्वाज

फरसगांव – राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन पर लगातार पुलिस द्वारा यातायात के नियमो का पालन नही करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है वही 20 सितम्बर बुधवार की देर शाम फरसगांव थाना के सामने पुलिस की टीम के द्वारा चेकपोस्ट लगाकर यातयात के नियमो का उलंघन करने वालो पर चालानी कार्यवाही करते हुए 3000 हजार रुपये वसूले गये, साथ ही सभी लोगो को नियमो के पालन करने के लिए समझाइस भी दी गई । इस दौरान उपनिरीक्षक विनोद कुमार नेताम, सहायक उप निरीक्षक पीताम्बर कठार सहित अन्य जवान उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG