फागु यादव

आपको बता दें जिला मुख्यालय कोंडागांव के डीएनके मैदान में 4 सितंबर से स्कूल सफाई कर्मचारी अपनी एक सूत्रीय मांग कलेक्टर दर को लेकर जिला स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे है। वहीं 20 सितंबर को सफाई कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर नगर में विरोध रैली निकाली, जिसमे सैकड़ों स्कूल सफाई कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल सफाई कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक मोहन मरकाम के निवास का घेराव कर दिया है। आपको बता दे कोंडागांव विधायक एवम छत्तीसगढ़ के मंत्री मोहन मरकाम के निवास का घेराव किया गया है। इस दौरान एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार, निरीक्षक प्रहलाद यादव सहित बड़ी संख्या में कोंडागांव पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे। इस मामले पर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विष्णु दास कुलदीप ने मीडिया के सामने अपना बयान भी जारी किया है।
