पुलिस अधीक्षक ने किया केशकाल और विश्रामपुरी थाने का आकस्मिक निरीक्षण,रात्रि में छोटे वाहनो के साथ या़त्री बसो को चेक करने दिये निर्देश

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – त्योहारी सीजन के दौरान पुनः 20 सितम्बर की रात्रि 12.30 बजे पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ थाना एवं चेक पोस्ट के निरीक्षण करने अचानक केशकाल एवं विश्रामपुरी थाना पहुँचे, जहां थाना प्रभारी अपने स्टॉफ के साथ उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कर्मचारियों का हालचाल पूछा एवं गश्त व चेकिंग के दौरान आने वाली समस्यों के संबंध में चर्चा किये। पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थ की तस्करी रोकने चेकिंग के दौरान छोटी वाहनो के साथ साथ रात्रि कालीन यात्रि बसो को भी चेक करने के निर्देश दिये।
बाद अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को इकटठा कर शहर के बाहरी किरायेदारो एवं होटल लॉज के साथ साथ मुसाफिरो को चेक करने व गश्त के तरिके के संबंध में टॉर्च, डंडा रखने जैसे अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वाय अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के साथ सायबर सेल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Express MPCG