यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
थाना कोतवाली सुकमा क्षेत्र में लगभग 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार रूपये) का मादक पदार्थ (गांजा) का परिवहन करते हुये 02 व्यक्ति गिरफ्तार मादक पदार्थाें की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान तहत मुखबिर की सूचना पर थाना सुकमा से निरीक्षक राकेश यादव थाना प्रभारी सुकमा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ईश्वर प्रसाद कुर्रे के हमराह जिलाबल का बल सुकमा से मलकानगिरी, ओडिशा जाने मार्ग में छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमावर्ती चेक पोस्ट कुम्हाररास, सुकमा मे मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों को चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान ओड़िशा राज्य की ओर से 01 काला रंग के स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी. 05 एच. 0409 मे सवार होकर दो व्यक्ति सोनी एलईडी टीवी लिखा हुआ कार्टून लेकर सुकमा की ओर आ रहे थे, जिन्हे रोकर तलाशी लेने पर कार्टून के अंदर सफेद रंग के बोरी मे 03 पैकेट प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ एवं वाहन के पीछें मे बैठे व्यक्ति के बैग से 02 पैकैट प्लास्टिक टेेप से लिपटा हुआ कुल जमुला 05 पैकेट, वजनी 26.00 किलोग्राम, अनुमानित कीमत लगभग 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार रूपये) गांजा (मादक पदार्थ) का परिवहन करते हुये पाया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से दोनों आरोपियों 01. शाहबुद्दीन मलिक पिता स्व0 बाबू खान उम्र 48 वर्ष साकिन किदवईनगर मेरठसिटी थाना लिसारीगेट, जिला मेरठ(उ.प्र.) 02. इमरान मलिक पिता इकरामउद्ीन उम्र 33 वर्ष साकिन इंद्रापूरी, खेकड़ा थाना खेड़का जिला बागपथ उ.प्र हालपता-जाकिर कालोनी मेरठ नूर इब्राहिम मस्जिद के पास थाना लिसारीगेट जिला मेरठ (उ.प्र.) के विरूद्ध थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 86/2023 धारा 20 (ख) मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुये, उक्त दोनों आरोपियों विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।विदित, हो कि थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विगत एक सप्ताह के अन्दर मोबाईल चेक पोस्ट कार्यवाही के दौरान 03 प्रकरणों में 06 व्यक्तियों को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कुल जुमला वजनी 55.63 किग्रा. अनुमानित लगभग 4,18,800 /- (चार लाख अट्ठारह हजार आठ सौ रूपये)का गांजा (मादक पदार्थ) बरामद करने में सफलता प्राप्त किया गया।इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राकेश यादव थाना प्रभारी सुकमा, उनि. रामकुमार जैन, जगतपाल सिंह, फागुराम लहरे, ईश्वर प्रसाद कुर्रे, सउनि. रामकुमार पटेल, नीतिश सरकार, प्रधान आरक्षक. लक्ष्मण यादव, धरम सिंह नरेटी, सोड़ी हिड़मा, संजय नेताम, आरक्षक दसरथ कश्यप, लक्ष्मण नाग, महावीर यादव, प्राणबंधु सिदार एवं हरिश बैको का विषेष योगदान रहा।
