रावबेड़ा में आयोजित ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन,आम आदमी पार्टी के लोग रहे उपस्तिथ

भरत भारद्वाज

कोंण्डागांव -जिले के केशकाल विकासखंण्ड के ग्राम रावबेड़ा बावनीमारी गोंडवाना संगठन द्वारा आयोजित कब्बड्डी प्रतियोगिता समापन किया गया । समापन कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में किया गया । इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे केशकाल ब्लाक अध्यक्ष उदय सिन्हा ने कहा खेल भविष्य का एक बेहत्तर विक्लप भी हो सकता है । युवाओ में खेलों के प्रति इतनी जारूकता कभी देखी नही ,शहर से ग्रामीण अंचलो के विभिन्न ग्राम एवं ब्लाको में खेलो के प्रति जो उत्साह व जुनून दिख रहा है वह निश्चित ही आगे चलकर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पल साबित होगा ।

जिले के केशकाल विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी की उपस्तिथ में रावबेड़ा में आयोजित ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन किया गया । इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुकूनक उपस्थित रहे । वही सुक्कू नाग ने कहा कि खेल इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाता। है और आज के युग में खेल भविष्य का एक बेहतर विक्लप भी हो सकता है।
जैनी मंडावी ने कहा कि खेल प्रेमियों से आह्वान किया है कि खेलों के प्रति उत्सुकता हमेशा बरकरार रखें और अच्छी खेल भावना का प्रदर्शन कर अपने पंचायत , ब्लाक अपने जिले अपने प्रदेश का नाम रौशन करें जिससे रोल मांडल छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़े और प्रदेशवासी अपने आप को गौरान्वित महसूस कर सकें श्री रूपसिंह मरकाम जी ने ग्रामवासियों सहित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी और कार्यकरताओं को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक और शुभकामनाएं प्रेषित की ।

जहां एक ओर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलो में सभी खेलो की खुमारी छाई हुई है वही दूसरी तरफ खेलो के प्रति जागरूता इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि क्या जवान , क्या बुजुर्ग ,क्या मितान ,क्या किसान ,सभी अपने अपने ब्लाकों में खेल प्रतियोगिता के लिए कमर कसने लगे । इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष बड़ेराजपुर रूपसिंह मरकाम ,ब्लाक अध्यक्ष केशकाल उदय सिन्हा ,ब्लाक अध्यक्ष धनोरा सुक्कू नाग ,ब्लाक अध्यक्ष बड़ेडोंगर जितू साहू ,ब्लाक अध्यक्ष फरसगांव जैनी मंडावी ,पुर्व प्रत्याशी कमलेश सलाम को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में फोटो खिचवाने की होड़ मच गई ।

Express MPCG