यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अंतागढ़ के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान जाकर मदिरा दुकान के सुपरवाईजर से मिलकर शराब दुकान का आवक-जावक रजिस्टरों एवं केश बुक का औचक निरीक्षण कर रजिस्टरों का सही तरीके से संधारण करने लेखाजोखा रखने के संबंध में एवं दुकान के सामने मदिरा का रेट लिस्ट एवं टोल फ्री नंबर चस्पा करने समझाईश दिया साथ ही मदिरा दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारियों का रजिस्टर भी चेक किया गया तथा मदिरा दुकान में सुरक्षा दृष्टि से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को ठीक करवाने हिदायत दिया गया। मदिरा दुकान के सुपरवाईजर को देशी एवं विदेशी मदिरा को निर्धारित मूल्य में ग्राहक को बेचने की समझाईश दी गई है।
