भरत भारद्वाज
फरसगांव – फरसगाँव थाना परिसर में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति का बैठक डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा की उपस्तिथि में लिया गया ।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर व पुलिस एसडीओपी ने उपस्तिथ सभी गणेश समिति के सदस्यों को बताया गया कि रोड किनारे पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएँ स्थापित न करे,ताकि पंडाल के कारण भीड़ भाड़ या आवागमन अवरुद्ध न हो ,जो आयोजनकर्ता है उनकी जिम्मेदारी रहेगी कि भगवान गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन करने वाले श्रद्धालुजन उनके वाहन व्यवस्तिथ तरीके से लगवाये जाये।रात्रीय में पंडाल में रहने वाले सदस्य को सचेत रहना होगा की कोई असमाजिक तत्व चोरी आदि घटना को अंजाम न दे। हालांकि रात्रि में पुलिस गश्त रहेगी । भजन आदि बजाने वालो ध्वनि विस्तारक यंत्रो व साउंड सिस्टम को रात 10 बजे के बाद नही बजाया जाएगा। विषर्जन में नियमो का पालन कर शोभयात्रा निकाले,हुड़दंग न करे, साथ ही विषर्जन के दौरान छोटे बच्चों को अपने साथ न ले जाये ताकि की अप्रिय घटना न हो। सभी को बताया गया कि निर्धारित समय एवं रूट के अनुसार प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकालना होगा। असमाजिक तत्व एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। सभी लोगों को आपसी सौहार्द के बीच शांतिपूर्ण माहौल में गणेश महोत्सव पर्व मनाने की अपील किया गया ।
