झाकरी सचिव के साथ मारपीट करने वाले सरपंच पति के खिलाफ कार्यवाही हेतु सचिव संघ ने SDM व SDOP को दिया आवेदन


भरत भारद्वाज

फरसगाँव – ब्लाक के ग्राम पँचायत झाकरी के सचिव सोनधर नेताम के साथ झाकरी के सरपंच पति सुकालू राम पोटाई के द्वारा की गई मारपीट के मामले में जिले के सचिव संघ द्वारा कड़ी निंदा करते हुए सरपँच पति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हेतु एसडीएम व एसडीओपी को ज्ञापन दिया गया है ।

सचिव संघ के जिलाध्यक्ष मोहन भारद्वाज में बताया कि झाकरी सचिव सोनधर नेताम अपने पंचायत कार्यालय में काम कर रहा था इसी बीच सरपंच पति सुकालूराम पोटाई के द्वारा अवैधानिक रूप से कार्यालय में प्रवेश कर बिना प्रस्ताव के एवं कार्ययोजना में बिना जोड़े अपनी मर्जी से मनमानी सड़क में मुरुम डालकर बिना मूल्यांकन,बिना बिल,बिना ग्राम पंचायत बैठक कर सचिव सोनधर को चेक काटने दबाव बना रहा था । सचिव द्वारा नियमो का पालन कर बैठक में मूल्यांकन के बाद चेक काटने की बात कहने पर सरपँच पति सुकालू के द्वारा आक्रोशित होकर सचिव को गाली गलौच करते हुए मार पीट गई । सरपंच पति द्वारा शासकीय कार्यालय में अवैधानिक रूप से घुस कर कार्य कर रहे शासकीय सेवक के रूप हमला करना गंभीर अपराध है । छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 के अनुसार सरपंच पति के द्वारा शासकीय कार्य मे बाधा उत्त्पन्न करने पर कानूनी कार्यवाही करने का उल्लेख है । ऐसे में सरपँच पति पर दंडात्मक कार्यवाही होनी चाहिए । सचिव संघ द्वारा कड़ी कार्यवाही हेतु एसडीएम व एसडीओपी को ज्ञापन दिया गया है ।

इस दौरान सचिव संघ ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल, कुमेंद्र पाण्डे,लखन मरकाम, प्रमिला मरकाम, सोनधर,बाबू चरण गांधी, सुबेन मरकाम, माधुरी नेताम सहित अन्य सचिव मौजूद रहे ।