दूधगांव NH-30 में नीलगिरी से भरी ट्रक पलटी, हादसे में कोंडागांव निवासी 55 वर्षीय ट्रक ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत

फागु यादव

आपको बता दे आज सुबह कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दूधगांव में एक ट्रक की पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई थीं। जिसके शव का कोंडागांव पुलिस द्वारा जिला अस्पताल के शवघर में पोस्ट मार्टम कराया गया हैं। वहीं कोंडागांव पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान कोंडागांव नगर के आड़काछेपड़ा पारा निवासी गुरमेल सिंह पिता जोगेंदर सिंह उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं घटना के बारे में मिली जानकारी अनुसार गुरमेल सिंह लोहंडीगुड़ा के पास से ट्रक में नीलगिरी लेकर बीती रात लगभग 9 बजे कोंडागांव धरमकांटा में तौल कराने आ रहा था। उसी दौरान दुधगांव NH 30 में उनकी ट्रक अनियंत्रिक होकर सड़क के नीचे पलट गई। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर गुरमेल सिंह की गंभीर चोट के चलते मौत हो गई। फिलहाल उनके शव को पोस्ट मार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं हादसे की जांच कोंडागांव पुलिस द्वारा जारी है।

Express MPCG