विधायक सन्तराम नेताम ने सामुदायिक भवनों के किया भूमिपूजन

भरत भारद्वाज

कोण्डागांव – जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ेराजपुर विकासखण्ड के ग्राम मारंगपुरी में कलार एवं साहू समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शनिवार की दोपहर क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संतराम नेताम ने कहा कि हम सबको सर्व समाज को आगे लाने के लिए मिल-जुलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी समुदायिक भवन व्यक्तिगत किसी समाज का नहीं होता। इसे सर्व समाज के उपयोग लाया जाना चाहिए, जिससे सभी के कार्य संपन्न हो सकें। सभी वर्ग को इसका लाभ मिल सके। गांव के गणमान्य नागरिकों को और आम जनता को सभी जनप्रतिनिधियों का हमेशा सहयोग करना चाहिए, ताकि और अधिक ऊर्जा के साथ क्षेत्र के विकास की नई गाथा गढ़ी जा सके। मेरे विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांव में सामुदायिक भवन रंगमंच और सभी प्रमुख समाजों की मांग पर सामाजिक भवन बनाया गया है। ऐसा कोई समाज नहीं है जिन्होंने सामाजिक भवन की मांग की और वह पूरा नहीं हुआ हो। साथ ही छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण आज गांव में और किसानों में खुशहाली का माहौल है। भूपेश सरकार की सभी नीति गांव गरीब और किसानों के हित में है और सभी योजनाओं से आम आदमी को सीधे लाभ पहुंच रहा है।

Express MPCG