
भरत भारद्वाज
फरसगांव – जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में 16 सितंबर शनिवार को फरसगांव एसडीएम एवं पुलिस एसडीओपी, थाना प्रभारी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक की गई ।
इस बैठक में एसडीएम अनिकेत साहू के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के मतदान केंद्रों में की व्यवस्थाओं के साथ जर्जर ।मतदान केंद्रों को बदलाव करने के साथ चुनाव के नए नियमो को बताया गया ।
पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अपराधों एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापारियों को अपने दुकानों में कैमरा लगाने, कैमरे के सही रख रखाव के साथ, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने दुकानों के सामने पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा गया । आगामी चुनाव एवं त्योहारों को लेकर नगर व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने अपील की गई ।
इस बैठक के दौरान फरसगांव थाना प्रभारी विजय कुमार वर्मा के साथ क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय पत्रकार,व्यापारीगण उपस्थित रहे ।
