नौकरी लगाने के नाम पर 21लाख 50000 की धोखाधड़ी करने वाले को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

भानुप्रतापपुर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए नौकरी लगाने के नाम पर 21 लाख 50000 रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी करण सिंह चक्रधारी उर्फ करण पांडे पिता मंकू राम उम्र 28 वर्ष निवासी बहीगांव जिला कोंडागांव के द्वारा थाना भानु प्रतापपुर क्षेत्र की पांच लोगों को कलक्टरेट कार्यालय में चपरासी पद पर नौकरी लगाने के नाम पर कुल 21 लाख 50000 रुपए लेकर धोखाधड़ी कर नौकरी ना लगवा कर फरार होने की सूचना पर थाना भानु प्रतापपुर पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 59 /2023 धारा 420 ,419 ,467, 468 , 471 भारतीय दंड संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था। विवेचना के दौरान आरोपी अपने सकुनत से फरार चल रहा था जिस पर पुलिस टीम के द्वारा लगातार तकनीकी एकत्रित कर श्री प्रशांत पैकरा के सतत मार्गदर्शन में निरंतर आरोपी के लोकेशन की जानकारी लेकर दिनांक 16 /9 /2023 को आरोपी को महासमुंद जिले के सरायपाली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के द्वारा प्रार्थियों से की गई धोखाधड़ी की राशि को अपने शादी और विभिन्न घूमने फिरने के कार्यों में खर्च कर दिया जाना बताया गया आरोपी के कब्जे से प्रार्थियो से धोखाधड़ी की गई राशि में से खरीदी गई बाइक और मोबाइल की जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिनके आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।

Express MPCG