
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर। भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के मार्गदर्शन में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के द्वारा मूवी डे का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान से संबंधित फिल्म “मार्शियन” को दिखाया गया छात्र एवं छात्राओं में विज्ञान एवं वैज्ञानिक खोज के प्रति रुचि को विकसित करने के उद्देश्य से यह फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर सूक्ष्मजीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. नेलसन खेस द्वारा फिल्म के महत्वपूर्ण भागों का वर्णन किया गया। इस मूवी डे के अवसर पर साइकोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष अल्का केरकेट्टा, डॉ. आशीष नेताम, रुक्मणी यादव, देवेंद्र कंङरा, शीतल कुमारी वाल्दे, नीलम साहू उपस्थित रहे।
