कांकेर ।

सभा स्थल में परिवर्तन यात्रा के कांकेर के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय , विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विधायक रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, सांसद मोहन मण्डावी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर सभा शुरू की गई ।
आमसभा को सम्बोधित करते प्रेम प्रकाश पांडेय ने सरकार पर प्रहार करते कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट, घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने भाजपा ने ये परिवर्तन यात्रा निकाली है । भारी बारिश के बीच भी ये उमड़ी भीड़ बताती है कि कांग्रेस के सरकार से जाने का वक़्त आ चुका है । झूठे वादों के बुनियाद पर खड़ी ये भूपेश बघेल की लबरा सरकार अब दोबारा आने वाली नही है । इस सरकार से न तो नौजवान और न ही किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, आम जनता खुश है । 2018 में कांग्रेस के झूठे वादों की चासनी जनता ने चख कर देख लिया। कांग्रेस ने चासनी के नाम पर जनता को कड़वा घूंट पिला दिया । इन पांच वर्षों में कांग्रेस ने विकास के बजाय भ्रष्टाचार को प्राथमिकता पर रखा और जमकर भ्रष्टाचार घोटाले लिये। जनता अब इनके छलावे में आने वाली नही है। आगामी 2023 के चुनाव में इन्हें मजा चखायेगी और भाजपा पुनः सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से पूरा प्रदेश संत्रस्त है । जनता को कांग्रेसी रूपी इस पीड़ा से बाहर निकालने के लिये भाजपा को परिवर्तन यात्रा निकालनी पड़ रही है ।प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है, और इसी डर से सहमे कांग्रेस के लोग गाहे-बगाहे रोज नया झूठ गढ़कर प्रदेश को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम ने जनता से अपने लिए जीत का आशीर्वाद मांगते कहा कि जनता ने लगातार दो बार कांकेर विधानसभा से काँग्रेस को मौका देकर देख लिया। कांकेर का विकास के बजाय विनाश हो गया । कांग्रेस के विधायक का ध्यान क्षेत्र के विकास में कम और अपने विकास में ज्यादा है। इस बार भाजपा ने मुझ गरीब किसान के बेटे को अपना प्रत्याशी बनाया है । मैं वादा करता हु की क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से जितने पर हर समय क्षेत्र की जनता के लिये उपलब्ध रहूंगा ।
लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी ने कहा कि शराब, चावल, गौठान, कोयला, रेत, पीएससी, पीडीएस यानी सभी में कमीशनखोरी और घोटालों की सारी हदें पार कर चुकी कांग्रेस क्या इसे अपने राज का परिवर्तन बता रही है? श्री नेताम ने कहा कि धर्मांतरण को राजनीतिक संरक्षण देकर आदिवासियों की संस्कृति को नष्ट करने का काम करके कांग्रेस सरकार आदिवासी संस्कृति की रक्षा की जुमलेबाजी किस मुँह से कर रही है? कांग्रेस के कुशासन में एक ही परिवर्तन आया है कि भाजपा शासन काल में जिस छत्तीसगढ़ को सुशासन और विकास की तेज रफ्तार के लिए पहचाना जाता था, आज कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार के धत्कर्मों के कारण ईडी और सीडी के नाम पर छत्तीसगढ़ की पहचान बनी है। कांग्रेस को इस पर शर्म से गड़ जाना चाहिए।
आमसभा के पश्चात भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम के साथ भाजपा नेताओं ने रोड शो किया और इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय व अन्य उपस्थित नेताओ द्वारा जिला अस्पताल के आगे मेन रोड कांकेर में फीता काटकर भाजपा कार्यलय का उद्घाटन किया गया ।
