परिवर्तन यात्रा पहुचा फरसगांव,राष्ट्रीय नेताओ ने किया सभा को सम्बोधित,साधा कॉंग्रेस पर निशाना

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली है । इस यात्रा का शुभारंभ 12 सितंबर को भाजपा ने छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ के दंतेवाड़ा से शुरू की है । यह परिवर्तन यात्रा के तीसरे दिन 14 सितम्बर को कोंडागाँव से निकल कर फरसगांव पहुची जहाँ भाजपाइयों ने परिवर्तन यात्रा रथ को जुगानी से बाइक रैली फरसगांव आमसभा स्थल तक पहुचाया, भाजपा महिला मोर्चा ने पुष्प वर्षा कर प्रेम प्रकाश पांडे, शिवरतन शर्मा, लता उसेंडी, महेश गागड़ा, केदार कश्यप सहित यात्रा के सदस्यों का स्वागत किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने सम्बोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से अब तक वो छत्तीसगढ़ की जनता को हर तरफ से लुटा है।

वही बस्तर प्रभारी शिवरतन शर्मा विधायक भाटापारा ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपने जान घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे जहां कांग्रेस सरकार के पांच साल पूरे होने वाला है लेकिन उनका वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है, छत्तीसगढ़ में 16 लाख प्रधानमंत्री आवास बनना था, केशकाल विधानसभा में 01 लाख प्रधानमंत्री आवास मकान बनना था जो भूपेश सरकार के चलते नही बन पाया। इस परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में क्षेत्र के 105 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया जिनका मंच पर उपस्तिथ दिग्गज नेताओं ने माला व गमछा पहनाकर स्वागत किया ।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, सांसद मोहन मंडावी,विधायक रंजना साहू, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,केदार कश्यप, पूर्व विधायक भोजराज नाग, सेवक राम नेताम,प्रवीर सिंह बदेशा,प्रशांत पात्र, नीलकंठ टेकाम,शैल सेठिया, तरुण साना, विशु सिकदार,सहित क्षेत्र के भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG