
भरत भारद्वाज
केशकाल -प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बीच विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक सन्तराम नेताम के कार्यालय पहुँच कर 8 सौ 15 लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए ये सब फरसगांव , बड़ेडोंगर और धनोरा क्षेत्र के ग्रामीण है जिन्हें विधायक सन्तराम नेताम गमछा पहना कर स्वागत किया है कांग्रेस में शामिल हुए नवीन मतदाता युवाओं ने कहा कि संतराम नेताम मिलनसार विधायक होने के साथ ही क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए हम सभी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान विधायक सन्तराम नेताम ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि 2013 में 21 सौ रु धान कीमत और 3 सौ रु देने की बात कही थी, लेकिन किसी को नही मिला ना ही 2 लाख युवाओ को रोजगार मिला है 15 सालो तक बस्तर के गरीब आदिवासियों को लूटने का काम किया है इसीलिए भाजपा परिवर्तन यात्रा के नाम को बदल कर क्षमा यात्रा नाम रखना चाहिए ।
