दीपक विश्वकर्मा
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आज बुधवार की शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे चार ग्रामीणों की मौत हो गई. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. जिसमें पति पत्नी सहित एक दो साल का मासूम भी है.
आज शाम साढ़े पांच बजे आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में लाया गया था. बेलसर और बांसडीह गांव के तेरह लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए थे जिसमें चार लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी. अन्य नौ घायलों का इलाज यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. फिलहाल इन सभी की हालात सामान्य है.
डॉ आफताब अंसारी, BMO
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आकाशीय बिजली के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ईटीवी भारत बलरामपुर जिले के लोगों से अपील करता है कि बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सावधानी बरतें और चमक- गरज के दौरान खुले स्थान पर पानी के आस-पास या फिर पेड़ के नीचे बिल्कुल न रहें. सुरक्षित स्थान पर ही रूकें.
