
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
एक बार फीर बस्तर में शव दफनाने को लेकर गाँव में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई थी… दरभा ब्लाक के छोटे कडमा मेंमाहौल बिगड़ गया था ..लेकिन पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मौक़े पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाइश दो गई जिसके बाद मामला शांत हुआ….बताया जा रहा हैं कि छोटेकडमा गॉव में महिला की मौत हो गई थी.. उसके बाद मृत महिला के शव को दफनाने को लेकर ग्रामीण भड़क गए..और शव को दफनाने से मना कर दिया..ग्रामीणो ने कहा कि जिस परिवार की महिला की मौत हो गई हैं वह कुछ वर्ष पहले आदिवासी समाज को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया था और गाँव मे शव दफनाने से मना कर दिया हैं…इसी बात को लेकर दो पक्षो में विवाद बड़ गया….वंही मामले की जानकारी मिलने के बाद गाँव मे हालात ना बिगडे इसके लिये पुलिस बल को तैनात कर दिया गया हैं.. और खुद दरभा तहसीलदार और केशकुर एसडीओपी मौके पर मौजूद रहकर दोनो पक्षो को समझाइस दी गई..वंही मामले को लेकर गाँव के जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त परिवार को मूल धर्म मे लौटने के लिए कहा गया हैं.. और उक्त मृतक परिवार के लोग मूल धर्म मे लौटने के लिये राजी भी हो गए…..फ़िलहाल गाँव मे स्थिति को देखते पुलिस बल अब भी डटी हुई हैं और मृतक महिला के शव को रीति नीति के साथ दफनाने की प्रकिया की जा रही हैं।
