दिनभर की रिमझिम बारिश के बावजूद बालोद जिले के राजाराव पठार में अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का अनिश्चित कालीन महाधरना जारी ।।*

रिपुदमन सिंह बैस

27 प्रतिशत आरक्षण सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा बालोद जिले के राजाराव पठार मे 13 सितंबर से अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन की शुरुआत हो चुकी है । धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पर कांकेर,कोंडागाँव,मानपुर मोहला,बालोद,नारायणपुर सहित समूचे बस्तर संभाग से सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के लोग भारी भरकम संख्या में पहुंच रहे हैं । दिनभर की रिमझिम बारिश के बाद भी पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है । कार्यक्रम में लोगों की संख्या अधिक होते ही दोपहर के बाद से लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ गए हैं जिसके कारण धरना स्थल पर चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई है । सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन अनिश्चित काल के लिए किया गया है जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन को लेकर प्रभावी जिलों के शासन प्रशासन के द्वारा पूरी तरह से गंभीरता बरती जा रही है ।

Express MPCG