यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
रायपुर। राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं और ड्रग्स का अवैध व्यापार करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 1440 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप और 5 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया है। पहली कार्रवाई राजेन्द्र थाना और दूसरी कार्रवाई टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, राजधानी में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी शहर व क्राइम के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्र के चौरसिया कॉलोनी रिज मेडिकल गली पास कुछ व्यक्ति बोरी में प्रतिबंधित दवा रखे हुए है। इस सूचना में पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा।
