फागु यादव
छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे अहम योजनाओं में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम यानी पीडीएफ शामिल है। जिसके तहत आम नागरिकों को चावल का वितरण किया जाता है। वहीं कोंडागांव जिला के केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत इरागाँव का युवक रोहित कुमार नेगी पिछले दो ढाई महीने से राशन कार्ड बनाने जनपद पंचायत का चक्कर काट रहा है। पर अब तक उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया। इस संबंध में जनपद पंचायत केशकाल की महिला अधिकारी ने युवक को परिवार में अकेले पुत्र होने के कारण पृथक से राशन कार्ड नहीं बन पाना बताया है। वहीं युवक का यह भी कहना है की उनके माता पिता द्वारा उनके परिवार को दरकिनार कर दिया गया है। जिसके कारण अपने परिवार का लालन पालन नहीं कर पा रहा। वहीं इसे लेकर युवक रोहित कुमार नेगी द्वारा अपनी पत्नी इन्दो कुमारी नेगी के नाम से राशन कार्ड बनाने जद्दोजहद किया जा रहा है। उनके परिवार में उनका एक पुत्र भी है। आपको बता दे युवक ने केशकाल जनपद में राशन कार्ड नहीं बनने के चलते कोंडागांव जिला कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर से राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई है। जानकारी के लिए बता दे विगत दिनों फरसगांव ब्लॉक में राशन कार्ड बनाने के नाम पर संबंधित विभागीय कर्मचारी के द्वारा प्रार्थी से पैसे की डिमांड की गई थी। जिसकी शिकायत पर जिला प्रशासन ने उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
