उतई में महिला की गला रेत कर हत्या, आरोपी का सुराग नहीं घर से कुछ दूरी पर मिली लाश

रिपुदमन सिंह बैस

भिलाई उतई थाना क्षेत्र में गला रेत कर एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की लाश घर से कुछ दूरी पर राम जानकी राइस मिल के पास मिली है। फिलहाल आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया है। उतई थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है उतई टीआई कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि उतई के आदर्श नगर में राम जानकी राइस मिल के पास आज सुबह एक महिला की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने मृतका की पहचान आदर्श नगर उतई की जमुना बाई के रूप में की गई। जमुना के तीन बच्चे हैं और वह अपने पति से अलग रहती थी सोमवार रात 8 बजे वह घर से निकली थी रात में काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अड़ोस-पड़ोस में तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया आज सुबह 6 बजे के आसपास लोगों ने राइस मिल के पास जमुना की लाश देखी किसी ने उसके गले को तेजधार वाले हथियार से रेत दिया है उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध कायम कर जांच शुरू कर दिया है