फागु यादव
विधानसभा चुनाव 2023 को अब कुछ ही हफ्ते बचे हुए है ऐसे में क्षेत्र की जनता अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न पार्टियों का दामन थाम रहे है वही छोड़ भी रहे है। इसी कड़ी में 12 सितंबर को मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस पार्टी की रीति, नीति एवं कोंडागांव के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मोहन मरकाम के कार्यों से प्रभावित होकर संबलपुर के 16 ग्रामीण एवं भाजपा समर्थको ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। जिसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्ष का माहौल है। वहीं क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री मोहन मरकाम ने नव कांग्रेस प्रवेशितों को मुंह मीठा कराकर कांग्रेस का गमछा पहनाते हुए कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत किया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाअध्यक्ष झुम्मूक दीवान एवम अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
