जोबा NH-30 में बस्तर विधायक की फॉलो वाहन की टिप्पर से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में चार जवान हुए घायल

फागु यादव

आपको बता दे सोमवार की रात कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 जोबा अड़ंगपाल पुल के पास बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवम बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की फ़ॉलो में लगे बोलोरो की टिप्पर से भिंडत हो गई। वहीं इस हादसे में बोलोरो में सवार चार जवान घायल हो गए है। जिन्हें तत्काल भानपुरी स्वास्थ्य केंद्र से जगदलपुर हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी अनुसार बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक नारायणपुर जिले में आयोजित की गई थी जहां से लौटते वक्त विधायक लखेश्वर बघेल के काफिले के साथ जोबा नेशनल हाईवे में यह हादसा हो गया। वहीं इस हादसे में टिप्पर भी अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे पलट गई है। बताया जा रहा है घायल टिप्पर चालक को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की हताहत होने की जानकारी अब तक नहीं मिली है। वहीं हादसे की जांच की कार्यवाही कोंडागांव थाने में जारी है।

Express MPCG