नगरी,सिहावा
अभिनव अवस्थी
मुकुंदपुर के पावन भूमि पर निर्मित भगवान् श्री रामचंद्र जी कि 30 फीट ऊँची प्रतिमा का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम अन्य अतिथियों के कर कमलों से हुआ।
इस अवसर पर रामायण महोत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानंद श्रृंगी ऋषि मैदान में किया गया। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्म श्री अनुप जलोटा की भक्तिमय संगीत ने समा बाँधा। भजन के उपरांत छत्तीसगढ़ के पहले माइक्रो आर्टिस्ट भानुप्रताप कुंजाम ने पेंसिल पर उकेरी भगवान् श्री रामचंद्र जी कि मूर्ति भेंट की जिसकी ऊँचाई लगभग 25 मिमी (2 सेमी) है।
सुश्री गीता रायस्त (एसडीएम, नगरी), केतन भोयर , (तहसीलदार, नगरी), रोहित ध्रुव (आर.आई, नगरी), एम. एल. पटेल जी, प्रसिद्ध हास्य कलाकार, मंच संचालक विजय मिश्रा “अमित” , डुमन ध्रुव जनसंपर्क अधिकारी जि.पं., ललित गौर तथा कोशिश निर्मलकर तथा राजु कुंजाम को भानुप्रताप ने विशेष सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया ।
