यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 32 प्रकरण अदालत में हुए पेश यातायात पुलिस सुकमा द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 10 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही यातायात प्रभारी एवं विभागीय स्टाफ ने यातायात नियमों की दी जानकारी लोगों को किया जागरूक

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

इन दोनों बरसात और गहरे गड्ढे के चलते दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है वही यातायात नियमों की अनदेखी भी दुर्घटनाओं का सबब बनती जा रही है अन्य दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने यातायात विभाग 8 के द्वारा एहतियात बरतने सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम जैसे आयोजन कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसी तरह यातायात मोटर अधिनियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी संबंधित विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है
*32 प्रकरण न्यायालय में पेश किया10 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक सुकमा श्किरण गंगाराम चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श आकाश मरकाम के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात अमित देवांगन के मार्गदर्शन में बीते दिनों
यातायात पुलिस सुकमा द्वारा कोन्टा डेंग न्यायालय एनएच 30 सुकमा मे लोक अदालत कार्यक्रम के दौरान वाहनों की चेकिंग कर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कूल 32 प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया व यातायात पुलिस सुकमा द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 10 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही कर रुपए 4900.00 समन शुल्क वसूल किया गया
*विभागीय अमले ने दी जानकारी किया जागरूक*
दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार वाहन न चलाने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने आदि यातायात नियमों के बारे में समझाईश देकर जागरूक किया गया। अति आवश्यक के होने पर ओवरटेक सावधानीपूर्वक करने की बात कही
सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने यातायात विभाग और विभागीय अमला पूरी तरह से मुस्तैद हैकार्यवाही निरीक्षक सूर्यकान्त भारद्वाज एवम यातायात स्टॉफ द्वारा किया गया। सुकमा पुलिस द्वारा की जा रही इन कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य सुकमा की जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवम असावधानियों से होने वाली दुर्घटनाओं मे कमी लाया जा सके।

Express MPCG