बारीश की कमी से परेशान किसान अपने गांव को सुखा ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर कल निकालेंगे महारैली पद यात्रा करेंगे

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर– काँकेर जिला में बरसात कम होने के कारण सभी किसान परेशान है ऐसे ही दो पंचायत जहां पूर्ण रूप से सूखा पड़ा हुआ है हालात यह की पशुओं को पिलाने लायक जल तक किसी गड्डे पर नही भर पाया सबसे कम ट्यूबवेल की सुविधा इन्ही पंचायतो पर है जो हैं भी घटते भू – जल स्त्रोत एवं लो वोल्टेज से बंद की कागार पर हैं आलम यह की देरी से ही सही कुछ क्षेत्रों पर थोड़ा बहुत पानी गिरा यहाँ बादल ही छाए रहे बूँदा बांदी भी ठीक से नही हुआ 2023 इन क्षेत्रो पर आकाल का स्थिति निर्मित कर दिया हैं गांव के ग्रामीणों के इस पद यात्रा में संदीप द्विवेदी नकुल निषाद पवन नेताम राम सागर मरकाम प्रकाश द्विवेदी कवल दास चन्द्रभान साहू कैलाश नागेश संहित 1000 से अधिक महिला पुरुष शामिल होंगे

Express MPCG