भरत भारद्वाज
फरसगांव – फरसगांव ब्लाक अंतर्गत उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोकोड़ा जुगानार में करंट की चपेट में आने से गांव के ही 55 वर्षीय बुजुर्ग दुलार सिंह सलाम पिता बजाराम सलाम की मौत हो गई ।
जानकारी अनुसार 9 सितम्बर शनिवार मृतक दुलार सिंह सलाम गांव से अपने खेत मे स्तिथ घर जा रहा था, रास्ते खेत में बिजली का खंभा गिरा हुआ था ,जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है । मृतक दुलार सिंह सलाम गांव का शीतला माता पुजारी था ।
परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस द्वारा जांच पंचनामा के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव के चिरघर में लाया गया, 10 सितम्बर को शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर थाने में मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है ।
