पति-पत्नी पर गिरा घर का दिवार पत्नी की हुई मौत,पति हुआ जगदलपुर रिफर

भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुल्हड़गांव निवासी कंवल सिंह यादव और उसकी पत्नी सुकडी बाई यादव अपने घर में 9 सितम्बर की रात सोये हुए थे , इसी दौरान रात लगभग 11:30 बजे घर का दीवार गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये , जिन्हें उपचार के लिए फरसगाँव अस्प्ताल लाया गया, फरसगांव अस्प्ताल में डॉक्टर ने घायल महिला की मौत घोसित किया, गंभीर रूप से घायल पति को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रिफर किया गया । बताया जा रहा कंवल यादव गांव में पुराने घर को तोड़ कर नया घर बना रहा थे, रात में खाना खाने के बाद वह नये घर के कमरे में अपनी पत्नी में सोये थे । तभी रात में अचानक पुराने घर का दीवार नए घर के दीवार में गिरा और नए घर का दीवार सो रहे पति पत्नी के ऊपर गिरा,दीवार में दब कर दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए । फिलहाल फरसगांव पुलिस मर्ग कम कर जांच कर रही है ।

Express MPCG