फागु यादव
खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोंडागांव के तत्वाधान में जिले में सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शतरंज खेल के एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन 9 सितंबर को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा में आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के 200 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार ने बताया कि शतरंज खेलने से किसी भी आयु वर्ग के विद्यार्थी में तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है। इस दौरान ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अनीस अंसारी द्वारा बच्चो को शतरंज की प्रारंभिक जानकारियां भी दी गई।
