छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन कल करेंगे जल सत्याग्रह*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन लगातार अपनी मांगों के लिए तूता के धरना स्थल पर आंदोलनरत है ,सरकार आंदोलनरत हेल्थ फेडरेशन के 40000 डॉक्टर्स ,नर्सेस, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको पर बर्खास्तगी एवं निलंबन की कार्यवाही कर रही है लेकिन छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन अपनी मांगों के लिए अपने आंदोलन को रोज नई दिशा देकर सरकार को अपने ताकत का लोहा मनवा रही है उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन अपनी मांगो के लिए कल जल सत्याग्रह आंदोलन करने जा रही है जिसमे एमरजेंसी सेवा देने वाले डॉक्टर्स ,स्टॉफ नर्स ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक शामिल रहेंगे इस पर बात करने पर छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक डॉ इकबाल हुसैन एवं स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता जी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन अपनी मांगों के लिये सरकार से वार्ता स्थापित कर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को पूरा करवाना चाह रही है लेकिन सरकार के द्वारा मांगो के अनदेखा करने से छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के 40000 डॉक्टर्स ,नर्सेस ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जल सत्याग्रह के लिए मजबूर है*|

*उपरोक्त जानकारी आईटी सेल प्रभारी सुरेश पटेल जी व सह प्रभारी संतलाल साहू जी ने दी है*

Express MPCG