शिक्षक दिवस के अवसर पर शिवसेना द्वारा राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

रिपुदमन सिंह बैस

अंतागढ़, शिक्षक दिवस के अवसर पर शिवसेना द्वारा राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिवसेना अंतागढ़ द्वारा सेवानिवृत शिक्षक को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात शिवसेना ने कहा है कि शिक्षक अपने बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वस्त्र न्योछावर कर देता है ।शिक्षक के कारण ही देश में महान वैज्ञानिक ,राजनीतिक ,इंजीनियर एवं अन्य विभूतियां निकलती है जिससे कि राष्ट्र का कल्याण होता है। शिवसेना सदैव गुरुओं का सम्मान करती है एवं भविष्य में भी गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ती रहेगी।

Express MPCG