
दीपक विश्वकर्मा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने दो दिन पहले एक कार्यक्रम मे सनातन धर्म पर को लेकर कहा कि “ऐसी कुछ चीज़ें होती हैं, जिनका विरोध करना काफ़ी नहीं होता, हमें उन्हें समूल मिटाना होगा. मच्छर, डेंगू बुख़ार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीज़ें हैं, जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें मिटाना होगा. सनातन भी ऐसा ही है.” जिस तीखी बयान को लेकर आज दोपहर मनेन्द्रगढ़ स्थित गांधी चौक मे भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी जी के नेतृत्व मे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालीन एवं श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुलिस कि चाक चौबंध के बावजूद हुआ पुतला दहन , उक्त पुतला दहन के कार्यक्रम मे राहुल सिंग,धर्मेंद्र पटवा, अजमुद्दीन अंसारी,सरजू यादव,विनोद गुप्ता,आलोक जायसवाल,रामधुन जायसवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, गुरुचरण सिंग कालरा, विवेक अग्रवाल, जयंती लाल यादव,प्रदीप वर्मा, मनोज केशरवानी, चंदन सिंग, आनंद ताम्रकार, दीपक देवांगन, देव नरायण, पी मनी,मनीष सिंग,डाक्टर साहब, संजय गुप्ता, एस अरविन्द अग्रवाल सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण , श्रीमती प्रतिमा पटवा,इंदु पनेरिया,मीनू पटेल सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
