कोंडागांव जिले की महिलाओं ने हलषष्ठी की पूजा कर अपने बच्चों की दीर्घायु एवं परिवार के कल्याण के लिए किया कामना

फागु यादव


आपको बता दे कोंडागांव जिले की महिलाओं ने 5 सितंबर मंगलवार को अपनी संतान की सुख समृद्धि की कामना का पर्व हलषष्ठी व्रत (कमरछठ पर्व) श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया है। इस अवसर पर माताओ ने संतान की लंबी आयु की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। वहीं सगरी बनाकर उसमें जल डालकर पूजा अर्चना कर महिलाओं ने संतान की दीर्घायु की कामना की। मिली जानकारी अनुसार इस पूजन विधि के अंतर्गत पसहर चावल व छै प्रकार की भाजी का भोग लगाया जाता है और प्रसाद को ग्रहण कर महिलाएं अपना व्रत खोलती है। मान्यता के अनुसार इस व्रत में संतान की लंबी आयु के लिए गणेश जी के साथ भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस व्रत को लेकर कोंडागांव जिले के विभिन्न स्थलों में महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ कमरछठ की पूजा का आयोजन रखा था। जिसमे मुख्य रूप से बड़े बुजुर्ग व छोटे बच्चे भी शामिल हुए।

Express MPCG