जिला अस्पताल सहित समस्त बालिका छात्रावासों में CCTV कैमरा लगाने की मांग को लेकर जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया ने कोंडागांव कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

फागु यादव

आपको बता दे कोंडागांव जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से सफाई तथा अन्य सुविधाओं को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। तथा विभिन्न सामग्रियों की रखरखाव में भी काफी अनियमितता बरती जा रही है। जिसे लेकर 4 सितंबर को कोंडागांव जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज सेठिया ने जिला अस्पताल में साफ सफाई तथा कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर नजर रखने सहित अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किए जाने को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की कलेक्टर से मांग की है। वहीं जिले के विभिन्न बालिका छात्रावासों, एकलव्य विद्यालय तथा स्थानीय कॉलेज में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है। ताकि बच्चों की भविष्य सुरक्षित रहे और मरीजों की परेशानियों की मॉनिटरिंग की जा सके। साथ ही अपराधिक घटनाओ से बचा जा सके।

Express MPCG