फागु यादव
सोमवार को जिला कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा एनीमिया मुक्त कोंडागांव कार्यक्रम के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने मिड लाइन सर्वे के तहत बेसलाइन सर्वे द्वारा प्राप्त परिणामों के आधार पर गंभीर एनीमिक बच्चों की जांच एवं उपचार हेतु किए गए कार्यों का उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर जायजा लिया। जिसमें मेडलाइन सर्वे अंतर्गत 65 प्रतिशत से अधिक बच्चों को सम्मिलित करते हुए उनकी जांच एवं उपचार के लिए किए गए कार्यों के प्रति संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
