फागु यादव
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन से संबंध शासकीय सेवकों के विरुद्ध सरकार द्वारा की गई दमदनात्मक कार्यवाही की निंदा की है। आपको बता दे 4 सितंबर को फेडरेशन के द्वारा जिला कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। वहीं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन की हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध सरकार द्वारा की गई दमनात्मक कार्यवाही को वापस लेते हुए परस्पर संवाद के माध्यम से सभी जायज मांगों के समाधान करने हेतु यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है।
