भाजपा एवं भाजयूमो के युवाओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया

भानुप्रतापपुर

रिपुदमन सिंह बैस

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर जिला अध्यक्ष राजा पांडे के निर्देशानुसार भाजयूमो मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी के नेतृत्व में आज भानुप्रतापपुर चौराह में भाजपा एवं भाजयूमो के युवाओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया । हड़ताली स्वस्थ्य कर्मियो पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए मुख्यमंत्री के आदेश से जिला कलेक्टरों ने स्वास्थ्य कर्मियो को बर्खास्त आदेश के विरोध में आज भाजयूमो ने सड़को पर उतर प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजयूमो मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियो पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है, जिले की कलेक्टर महोदय एक महिला है उनके द्वारा ऐसी प्रताड़ना निंदनीय है वह जनता में आकर स्पष्ट करें की ऐसी क्या मजबूरी थी या किन का आदेश था की इन कोरोना योद्धाओं को सम्मान की जगह बर्खास्त कर दिया गया। हड़ताल कर मांग करना हमारे देश मे संवैधानिक अधिकार है जिसके तहत स्वस्थ्य कर्मियो ने अपनी मांग मनाने हड़ताल पर है मगर प्रदेश की तानाशाही व भ्रष्ट सरकार उनके मांग मानने के बदले उनके आवाज दवाने बर्खास्तगी आदेश निकल कर उन स्वस्थ्य सेवको को डराने की कोशिश किया है। मीडिया के माध्यम से सभी स्वास्थ्य कर्मियो को आस्वस्थ कराता हु मुख्यमंत्री की इस तानाशाही आदेश से डरने की आवश्यकता नही है। विधानसभा चुनाव नजदीक है काँग्रेस को उनके किये का जवाब देते हुए भाजपा को चुने। भाजपा सरकार में आते ही बर्खस्त कर्मियो को बहाल करने भाजपा का प्रथम कार्य होगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोतम चौहान,अरविंद जैन ,महामंत्री द्व्य डिगेश खापर्डे,ज्वाला जैन, गुरपाल रंधावा, हेम प्रकाश शिवहरे ,चैतू अचला ,भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आकाश सोलंकी ,शुभम गुप्ता, अभिसेक श्रीवास्तव ,रितेश सेन ,रितेश यादव ,मनीष सोनी ,तुषार राजपूत , निरंजन बंजारे,हरिचंद गवार,सागर बंजारे,संजय यादव,ओमकार कोटवार,दीपक चंद बंजारे
राजकुमार युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Express MPCG