स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में भाजपा द्वारा आज शहर के पुराने बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कांकेर शहर मण्डल द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में आज शहर के पुराने बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया । युवा मोर्चा ने स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्तगी का विरोध करते हुये कहा कि लोगो की सेवा जैसे कार्य मे लगे कर्मचारियों के मांग पूरी करने के बजाय उन्हें बर्खास्त करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तानाशाही प्रवृत्ति को दिखाता है ।
पुतला दहन कार्यक्रम में देवेंद्र भाऊ, राजा देवनानी, निपेंद्र पटेल, अशोक वलेचा, गिरधर यादव, डॉ ईश्वर सिन्हा, ईश्वर कावड़े, अंशु शुक्ला, उत्तम जैन, धनेंद्र ठाकुर, योगेश साहू, प्रशांत यादव, विवेक गुप्ता, विक्रांत सर्वा, रोशन साहू, सुनील गुढ़ियारी, कृष्ना पांडेय, राहुल गिड़लानी, योगेश जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Express MPCG