भरत भारद्वाज
फरसगांव – राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में घुमंतू पशुओं पर नियंत्रण हेतु प्रांत व्यापी सघन अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी कड़ी में 02 सितम्बर शनिवार कोंडागाँव कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार फरसगांव एसडीएम अनिकेत साहू के नेतृत्व में फरसगांव के पशुविभाग के अधिकारी, कर्मचारीयो के साथ कन्या स्कूल के छात्राओं के साथ पशुपालको को जागरूक करने नगर में रैली निकाला गया ।
रैली में पशुपालको को अपने अपने पशुओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित रखने अपील की गई । पशुओ को सडको पर घूमने न दे ताकि उनकी जान के साथ अन्य लोगो की जान को खतरा न हो । पशुओ की सुरक्षा को देखते हुए पशुविभाग द्वारा नगर के घमन्तु पशुओ के गले मे रेडियम पट्टी लगाया जा रहा है । रैली के माध्यम से पशुपालको के साथ साथ लोगो को भी पशुओ की सुरक्षा करने अपील की गई ।
